अलका लांबा ने जूता मारकर बैठक से निकालने की धमकी दी… कांग्रेस की महिला नेता का आरोप

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा पर पार्टी की ही एक महिला नेता ने गंभीर आरोप लगाया है. महिला नेता का कहना है कि लांबा ने जूता मारकर बैठक से निकालने की धमकी दी. ये घटना महिला कांग्रेस की बैठक की है. बताया जा रहा है कि बैठक से महिला पदाधिकारी को बाहर निकालने पर विवाद हुआ था.
अलका लांबा पर आरोप लगाने वाली महिला कांग्रेस महासचिव मधु शर्मा का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की बैठक चल रही थी. इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा कर रही थीं. उन्होंने जूता मारकर बैठक से बाहर निकालने की धमकी दी. इस बैठक में प्रदेश भर की पधाधिकारी आई हुई थीं.
अलका की अध्यक्षता में हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक
इस बैठक को लेकर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट किए हैं. इसमें बैठक के संबंध में जानकारी दी गई है. एक पोस्ट में कहा गया है कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की अध्यक्षता में आज आयोजित की गई मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई. इसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र पटवारी शामिल हुए.
पोस्ट में आगे कहा गया है कि सभी पदाधिकारियों को संबोधित किया. बैठक में महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने से जुड़ी गतिविधियों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई. इस मौके पर मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल भी उपस्थित रहीं. इस पोस्ट को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने ‘एक्स’ पर अपने अकाउंट पर भी शेयर किया है.

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष @LambaAlka जी की अध्यक्षता में आज आयोजित की गई मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री @jitupatwari जी शामिल हुए और सभी पदाधिकारियों को संबोधित किया।
बैठक में महिला pic.twitter.com/3YtSmLJGOB
— All India Mahila Congress (@MahilaCongress) July 16, 2024

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *