इस देश की इकोनॉमी बढ़ा रहे भारतीय पर्यटक, आंकड़ें देख चौंक जाएंगे आप

भारतीय पर्यटक सिर्फ मालदीव या यूरोप या फिर अमेरिका जाकर वहां की इकोनॉमी को बूस्ट करने में योगदान नहीं करते हैं, बल्कि साउथ ईस्ट एशिया के दूसरे देशों की इकोनॉमी को बढ़ाने में भी भारतीय पर्यटकों का बड़ा योगदान है. जिसमें कंबोडिया का नाम भी प्रमुखता के साथ लिया जा सकता है. कंबोडिया के पर्यटन मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस दक्षिण पूर्व एशियाई देश को चालू वर्ष (2024) में भारतीय पर्यटकों की संख्या में 3-4 गुना इजाफा होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि भारत के पर्यटन क्षेत्र में मजबूत वृद्धि कंबोडिया के लिए अपार संभावनाएं पेश करती है.
3 से 4 गुना का होगा इजाफा
कंबोडिया के पर्यटन मंत्री हुल सेइला ने ‘बिजनेस, लीजर, ट्रैवल एंड एमआईसीई टूरिज्म एग्जीबिशन 2024’ (बीएलटीएम) के दौरान बताया कि हमने इस साल पहली बार कंबोडिया-भारत पर्यटन वर्ष की शुरुआत की है, ताकि भारतीय बाजार का लाभ उठाया जा सके, क्योंकि देश में पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है. हम सकारात्मक गति देख रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि भारत से बहुत अधिक पर्यटक आएंगे. हमें उम्मीद है कि वर्तमान संख्या के मुकाबले शायद 3-4 गुना वृद्धि होगी.
2023 में कितने भारतीय गए कंबोडिया
वर्ष 2023 में कंबोडिया ने 68,836 भारतीय यात्रियों की मेजबानी की. उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा कोविड-पूर्व (वर्ष 2019) के स्तर से करीब 91 प्रतिशत था. वर्ष 2019 में कंबोडिया में भारत से 75,286 पर्यटक आए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष, पहले छह महीनों (जनवरी-जून 2024) में भारत से कंबोडिया आने वाले पर्यटकों की संख्या लगभग 32,000-33,000 थी, जो एक साल पहले इसी समय की तुलना में लगभग 17 फीसदी अधिक है.
उन्होंने कहा कि इस आयोजन में भागीदारी से कंबोडिया की पर्यटन क्षमता में वृद्धि होगी. उन्होंने आगे कहा कि हम भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रभावशाली लोगों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि यह दिखाया जा सके कि कंबोडिया एक पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में क्या पेश करता है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *