70 साल की महिला ने IVF के जरिए दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जानें इस उम्र में मां बनने के जोखिम

आज के समय में आईवीएफ प्रक्रिया के जरिए मां बनना काफी आसान हो गया है। बहुत सी महिलाएं इस प्रक्रिया का सहारा लेती हैं। वहीं, ज्यादा उम्र में मां बनना कई बार बच्चे के साथ-साथ मां को भी नुकसान पहुंचा सकता है। युगांडा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक 70 साल की बुजुर्ग महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। आइये विस्तार से जानते हैं पूरे मामले के बारे में।

क्या था पूरा मामला? 

दरअसल, सफीना नामुकवेया नामक इस महिला ने आईवीएफ ट्रीटमेंट की मदद से दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। महिला ने युगांडा की राजधानी कंपाला के एक अस्पताल में एक लड़के और एक लड़की जन्म दिया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिलहाल मां और बच्चे दोनों ही स्वस्थ हैं। इस खबर ने लोगों को चौंका दिया है। जिस उम्र में महिलाएं ठीक से अपना ध्यान नहीं रख सकती हैं उस उम्र में सफीना ने बच्चों को जन्म दिया है।

सी सेक्शन से हुई डिलीवरी 

महिला ने आईवीएफ ट्रीटमेंट कराया है, जिसके बाद उसने सी सेक्शन डिलीवरी से बच्चों को जन्म दिया है। बीबीसी की एक रिपोर्ट की मानें तो सफीना का तीन साल में यह दूसरी डिलीवरी है। उन्होने साल 2020 यानि 67 साल की उम्र में भी एक बच्चे को जन्म दिया था। मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि बच्चे नहीं होने की वजह से लोग उनका मजाक बनाते थे, जिसके बाद उन्होंने आईवीएफ का सहारा लेकर इलाज कराना ठीक समझा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *