बांग्लादेश में युनुस सरकार के मंत्रियों को मिला मंत्रालय, जानिए किसे क्या मिला?

बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनुस ने गुरुवार को अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहाकार के रूप में शपथ ली थी. शुक्रवार को सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के कार्यभार का बंटवारा हुआ. इसमें यूनुस ने 27 मंत्रालय या विभाग अपने पास रखे. रेलवे, सड़क और पुल, जल परिवहन, खाद्य, निर्माण, नागरिक उड्डयन, आपदा प्रबंधन, शिक्षा से सूचना, वाणिज्य से संस्कृति, कृषि, लोक प्रशासन से महिला मामले, ऊर्जा, विज्ञान, जल संसाधन, सीएचटी, मुक्ति संग्राम ऐसे क्षेत्र हैं, जिनको यूनुस खान ने अपने पास रखा है.
नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री के नेतृत्व में नए अंतरिम मंत्रिमंडल ने गुरुवार को पद की शपथ ली. गुरुवार तक उनके 16 सलाहकारों में से केवल 13 ने ही शपथ ली थी, जबकि तीन अन्य समारोह में अनुपस्थित थे. राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई.
किसे मिला किस मंत्रालय का प्रभार:
मुहम्मद यूनुस: कैबिनेट प्रभाग, सशस्त्र बल प्रभाग, रक्षा मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, सड़क परिवहन और पुल मंत्रालय, खाद्य मंत्रालय, आवास और लोक निर्माण मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, रेल मंत्रालय, लोक प्रशासन मंत्रालय, विद्युत, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय, जहाजरानी मंत्रालय, जल संसाधन मंत्रालय, महिला और बाल मामलों का मंत्रालय, राहत और आपदा प्रबंधन मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, प्रवासी कल्याण और विदेशी रोजगार मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय, श्रम और रोजगार मंत्रालय, सांस्कृतिक मामलों का मंत्रालय, नागरिक उड्डयन और पर्यटन मंत्रालय, मुक्ति संग्राम मामलों का मंत्रालय, हिल ट्रैक्ट्स अफेयर मंत्रालय, प्राथमिक और जन शिक्षा मंत्रालय, भूमि मंत्रालय और कपड़ा और जूट मंत्रालय.
सालेह उद्दीन अहमद: वित्त मंत्रालय, योजना मंत्रालय
आसिफ नजरुल: विधि, न्यायपालिका और संसदीय कार्य मंत्रालय
आदिलुर रहमान खान: उद्योग मंत्रालय
एएफ हसन आरिफ: स्थानीय सरकार, ग्रामीण विकास और सहकारिता मंत्रालय
तौहीद हुसैन: विदेश मंत्रालय
सैयदा रिजवाना हसन: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय,
शर्मीन एस मुर्शिद: सामाजिक कल्याण मंत्रालय
एम सखावत हुसैन: गृह मंत्रालय
एएफएम खालिद हुसैन: धार्मिक मामलों का मंत्रालय
फरीदा अख्तर: मत्स्य पालन और जल संसाधन मंत्रालय
नूरजहां बेगम: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
एमडी नाहिद इस्लाम: डाक, दूरसंचार और आईसीटी मंत्रालय
आसिफ महमूद शोजिब भुइयां: युवा और खेल मंत्रालय

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *