भारत में इस जगह पर है माता सीता की रसोई, आज भी रखे हुए हैं बर्तन

भारत में इस जगह पर है माता सीता की रसोई, आज भी रखे हुए हैं बर्तन

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को होने वाला है। इस ऐताहासिक दिन का गवाह बनने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। राम जी की नगरी अयोध्या में कई महल और मंदिर है। जिनके दर्शन करने के लिए लोग पहुंचते हैं। इन जगहों में से एक है सीता की रसोई। राम मंदिर के उत्‍तरी-पश्चिमी भाग में स्थित सीता की रसोई कोई शाही रसोई नहीं बल्कि एक मंदिर है। तो आइए यहां जानते हैं अयोध्या में मौजूद सीता की रसोई के बारे में बातें।

रसोई में मौजूद है मूर्तियां
यह कोई रसोई नहीं बल्कि, एक मंदिर है। इस मंदिर में राम, लक्ष्‍मण, भरत और शत्रुघ्‍न के साथ- साथ सीता, उर्मिला, मांडवी और सुक्रिति की मूर्ति लगी हुई है।सीता की रसोई में आज भी कुछ बर्तन रखे हुए हैं जैसे कि बेलन और चकला।

नहीं निभाया था ये रिवाज
उस समय का रिवाज था कि नई आने वाली बहुओं को पूरे परिवार के लिए खाना बनाना पड़ता था। हालांकि कहा जाता है कि माता सीता ने ये रस्म नहीं की थी। कहां जाता है कि सीता ने इस रसोई में पांच ऋषियों को खाना खियाया था, जिसके बाद सीता जी को अन्‍नपूर्णा माता कहा जाने लगा था।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *