बेटी और पति संग बीच पर चिल मूड में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, रेत से खेलती दिखीं नन्हीं मालती

अपने प्यार निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा न्यूयाॅर्क में शिफ्ट हो गईं। कपल की शादी को 5 साल हो गए हैं और उनकी एक प्यारी सी बेटी है जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। प्रियंका एक दमदार एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक प्यारी मां भी हैं। जब बात अपनी बेटी की आती है तो प्रियंका प्राइवेसी बनाए रखने की कोशिश करती हैं लेकिन समय-समय पर वह अपनी लाडो की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर देती हैं। इन दिनों प्रियंका निक उनकी राजकुमारी मालती और दोस्तों के साथ काबो में वेकेशन एंजाॅय कर रहे हैं।

इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका अपनी बेटी मालती और उनके परिवार के साथ बीच किनारे चिल तरती दिख रही हैं।

लुक की बात करें तो दीवा व्हाइट ट्रांसपेरेंट लाॅन्ग ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनकी ये ड्रेस इतनी ट्रांसपेरेंट है कि उनके ब्लैक इनरविअर भी साफ दिख रहे हैं। प्रियंका ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, धूप का चश्मा और खुले बालों से पूरा किया। वहीं नन्हीं मालती व्हाइट फ्राॅक में प्यारी लग रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *