Bigg Boss 17: अनुराग डोभाल ने ईशा की मर्यादा पर कहा कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर पड़ी गालियां

Bigg Boss 17: अनुराग डोभाल ने ईशा की मर्यादा पर कहा कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर पड़ी गालियां

बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल की सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोलिंग हो रही है। भारती के पॉडकास्ट में उन्होंने ईशा के बारे में कुछ ऐसा बोला कि लोग भड़क गए। उन्होंने महिला विरोधी और रुढ़िवादी विचारों वाला कहा जा रहा है। अनुराग क्लिप में बोल रहे हैं कि ईशा लड़की है, उसे अपनी मर्यादा का पता होना चाहिए। उन्होंने अपने घर का उदाहरण देकर भी बताया। सोशल मीडिया और बिग बॉस के दर्शक उनकी दलीलों पर काफी नाराज हैं।

पता होनी चाहिए मर्यादा
अनुराग डोभाल जब तक बिग बॉस में रहे, मेकर्स और सलमान खान को बायस्ड बताते रहे। लोगों ने उन्हें सोते रहने और कॉन्टेंट ना देने पर ट्रोल किया। बीते दिनों मुनव्वर फारूकी ने उनको इविक्ट किया उसके बाद से वह कई इंटरव्यूज दे रहे हैं। वह भारती के पॉडकास्ट पर भी पहुंचे थे। इसकी क्लिप पर लोग उन्हें लताड़ रहे हैं। क्लिप में अनुराग बोल रहे हैं, मैं गलती यहां पर समर्थ की नहीं बोलूंगा। ईशा एक लड़की है, उसे अपनी मर्यादा पता होनी चाहिए। हम उस बैकग्राउंड से आते हैं जहां पर हमारी मम्मी ने हमारे पापा से ऊंची आवाज में बात नहीं करी होगी।

बहन सामने नहीं करती लड़कों से बात
पापा ने कितनी चीजें बोली होंगी पर मम्मी ने इस चीज की मर्यादा रखी है। हमेशा एक लड़का गलत नहीं होता। लड़की को मर्यादा रखनी होती है। मेरी छोटी बहन है भव्या। सगी बहन नहीं है पर बहन से बढ़कर है। आज तक उसने मेरे सामने किसी लड़के से फोन पर बात नहीं की। उसे पता है कि मर्यादा क्या है।

लोग बोले- वॉक ऑफ शेम के लायक है
यह क्लिप वायरल है और कई लोग अनुराग पर गुस्सा निकाल रहे हैं। एक ने लिखा है, बिग बॉस ने इसे निकालकर वाकई अच्छा काम किया। एक ने लिखा है, वॉक ऑफ शेम का सुना तो मुझे इसके लिए बुरा लग रहा था, अब लग रहा है कि ये इसी काबिल था। एक कमेंट है, ऐसे ही नहीं महाशयद जोकर कहलाते हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, कितनी छोटी सोच वाला आदमी है, ये किसी की मर्यादा तय करने वाला कौन होता है। एक कमेंट है, आज के टाइम में भी ऐसी सोच वाले लोग हैं और उससे बड़ी बात है, इसके फैन्स भी हैं। एक ने लिखा है, इस जोकर को एक बार और वॉक ऑफ शेम करवाना चाहिए।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *