2024 में राहु रहेंगे मीन राशि में, इन राशियों की बंद किस्मत के खुलेंगे दरवाजे

2024 में राहु रहेंगे मीन राशि में, इन राशियों की बंद किस्मत के खुलेंगे दरवाजे

ज्योतिष शास्त्र में राहु को मायावी ग्रह का दर्जा दिया गया है। राहु की चाल भी विशेष महत्व रखती है। राहु हमेशा वक्री चाल में गोचर करते हैं। फिलहाल राहु मीन राशि में विराजमान हैं, जो 2024 में इसी राशि में गोचर करने वाले हैं। राहु ने 30 अक्टूबर के दिन मेष से मीन राशि में प्रवेश किया था। राहु की उलटी चाल कुछ राशियों पर भारी पड़ सकती है तो कुछ के भाग्योदय का कारण भी बन सकती है। इसलिए आइए जानते हैं 2024 में मीन राशि में विराजमान राहु किन राशि के जातक को लाभ देने वाले हैं।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए राहु की स्थिति फायदेमंद साबित हो सकती है। इस साल आपकी तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। कुछ लोग प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। जॉब कर रहे लोगों को कई नए टास्क मिलेंगे। छोटी-मोटी मुश्किलों को आप आसानी से पार कर लेंगे। लव लाइफ में रोमांस भी बना रहेगा।

मेष राशि
2024 का राहु का गोचर मेष राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। जीवन की मुश्किलें धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी। नए मौके हाथ लगेंगे। करियर में आपका स्ट्रगल रंग लाएगा। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। वहीं, आपको जंक फूड से दूर रहना चाहिए और हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

कन्या राशि
राहु की उलटी चाल कन्या राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकती है। आपको अपने फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा। व्यापारियों को नया व्यापार शुरू करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। वहीं, धार्मिक कार्यों में भी मन लगेगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *