प्राण प्रतिष्ठा : सच निकली प्रसिद्ध संत देवरहा बाबा की भविष्यवाणी

अयोध्या, 09 जनवरी(हि.स.)। कोई पूछता तो देवरहा बाबा के मुख से यही वाक्य निकलता था कि ‘भगवान राम का भव्य मंदिर बनेगा। इसमें कोई दुविधा नहीं है।’ उनकी भविष्यवाणी से जनमानस में उम्मीद बनी हुई थी।

वह राम भक्तों से यह भी कहते थे कि राम मंदिर वहीं बनेगा, जहां बनना चाहिए। उनकी यह भविष्यवाणी साकार हो रही है।

देवरहा बाबा थे अलौकिक पुरुष

देवरहा बाबा अलौकिक पुरुष थे। महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग में पारंगत थे। उनकी उम्र का ठीक-ठीक अनुमान किसी को नहीं हैं। हां, जनमानस में यह धारणा जरूर थी कि वह 250 से भी अधिक वर्ष की आयु पार कर चुके हैं। बाबा कभी धरती पर नहीं रहते थे। हमेशा सरयू या गंगा नदी के तट पर 12 फुट ऊंचे मचान पर निवास करते थे।

उन्होंने हिमालय में साधना की थी और बारहों महीने निर्वस्त्र रहते थे। बाबा का आशीर्वाद बड़ा प्रभावी होता था। दूर-दूर से लोग बाबा से आशीर्वाद लेने आते थे। उनके भक्तों में राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी, अशोक सिंघल जैसे सरीखे लोग शामिल थे।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *