Ram Ji Ki Aarti : भगवान श्री राम की आरती, हे राजा राम तेरी आरती उतारूं

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। इस दिन के लिए पूरे देशभर में लोग काफी उत्साहित हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के वक्त गर्भगृह में कुल 121 पुजारी उपस्थित रहेंगे।

हिंदू धर्म परंपरा में प्राण प्रतिष्ठा एक पवित्र अनुष्ठान है, जो किसी मूर्ति या प्रतिमा में उस देवता या देवी का आह्वान कर उसे पवित्र या दिव्य बनाने के लिए किया जाता है। ‘प्राण’ शब्द का अर्थ है जीवन जबकि प्रतिष्ठा का अर्थ है ‘स्थापना। ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा का अर्थ है ‘प्राण शक्ति की स्थापना’ या ‘देवता को जीवंत स्थापित करना।’ भव्य राम मंदिर में भी रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। देशभर में इस पावन दिन विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इस पावन दिन भगवान भगवान श्री राम की आरती और स्तुति अवश्य करें। आगे पढ़ें भगवान श्री राम की आरती और स्तुति-

भगवान श्री राम की आरती-

हे राजा राम तेरी आरती उतारूं

आरती उतारूँ तुझे तन मन वारूं,

कनक शिहांसन रजत जोड़ी,

दशरथ नंदन जनक किशोरी,

युगुल छबि को सदा निहारूं,

हे राजा राम तेरी आरती उतारूं……..

बाम भाग शोभति जग जननी,

चरण बिराजत है सुत अंजनी,

उन चरणों को सदा पखारू,

हे राजा राम तेरी आरती उतारूं……..

आरती हनुमंत के मन भाये,

राम कथा नित शिव जी गाये,

राम कथा हृदय में उतारू,

हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ……..

चरणों से निकली गंगा प्यारी,

वंदन करती दुनिया सारी,

उन चरणों में शीश को धारू,

हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ……..

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *