छाती में दर्द और जकड़न इस बीमारी की ओर करता है इशारा, समय पर पहचानकर कराएं इलाज

A ngina symptoms : एनजाइना हार्ट से जुड़ी बीमारी है, जिसकी वजह से सीने में दर्द, अकड़न जैसी परेशानी होती है। आइए विस्तार से जानते हैं इस समस्या के बारे में-

What is Angina : आधुनिक समय में लोगों को हार्ट से जुड़ी परेशानियां काफी ज्यादा हो रही हैं।

इन बीमारियों में हार्ट अटैक, स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से हम अच्छी तरह वाकिफ होते हैं। लेकिन क्या आप एनजाइना जैसी बीमारियों को बारे में जानते हैं? शायद कई लोग इस बीमारी से अनजान हों, लेकिन आपको बता दें कि यह एक ऐसी बीमारी है, जो हार्ट की मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन की कमी के कारण होता है। इस स्थिति में छाती में काफी दर्द, भारीपन, जकड़न जैसे लक्षण महसूस होते हैं। अगर आपको भी इस तरह की परेशानी हो रही है, तो इस स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें। ताकि आपको अपनी समस्या के बारे में सही जानकारी हो सके। आइए जानते हैं एनजाइना क्या है, इसके लक्षण और कारण क्या है?

क्या है एनजाइना?

एनजाइना एक ऐसी बीमारी है, जिसकी वजह से ह्रदय की मांसपेशियों में रक्त प्रवाह काफी कम हो जाता है। ऐसी स्थिति में छाती में काफी दर्द होता है। इसके अलावा इस स्थिति में छाती में प्रेशर जैसा महसूस होता है। साथ ही भारीपन, जकड़न के साथ दर्द जैसी परेशानी का भी अनुभव होता है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *