पद्म भूषण से सम्मानित होंगे मिथुन चक्रवर्ती, चिरंजीवी को पद्म‍ विभूषण

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। इस बार 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। पांच हस्तियों को पद्मविभूषण, 17 को पद्मभूषण और 110 को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

इनमें सिनेमा जगत की भी कई हस्तियां शामिल हैं।

पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने के लिए मिथुन चक्रवर्ती, उषा उत्थुप, चिरंजीवी, विजयकांत और वैजयंतीमाला का नाम शामिल है। ये अवॉर्ड इसी साल राष्ट्रपति के द्वारा दिए जाएंगे।

एक्ट्रेस वैजयंती माला, एक्टर चिरंजीवी और डांसर पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण मिलेगा। वहीं, एक्टर मिथुन चक्रवर्ती, गायिका उषा उत्थुप और दिवंगत अभिनेता विजयकांत को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के रूप में प्रदान किया जाता है। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि के क्षेत्र में दिए जाते हैं।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *