Magh Month 2024: माघ माह में क्या करें और क्या न करें, यहां जानें

सनातन धर्म में माघ माह को बहुत पवित्र माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इसे 11वां महीना कहा जाता है। इस महीने में लोग विशेष रूप से भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और सूर्य भगवान की पूजा करते हैं।

माघ महीना भगवान श्री कृष्ण के एक रूप माधव से भी जुड़ा है। इसके साथ ही इस महीने में पवित्र नदियों में स्नान करने से बहुत पुण्य मिलता है। हर माह का अपना धार्मिक महत्व होता है, उसी प्रकार माघ माह का भी अपना धार्मिक महत्व होता है। आज हम आपको इस महीने से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं कि माघ महीने में कौन सी चीजें खरीदनी चाहिए और कौन सी नहीं।

माघ महीने में ये चीजें खरीदना शुभ माना जाता है

श्री यंत्र – माघ महीना भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। ऐसे में आपको मां लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए अपने घर में श्रीयंत्र खरीदना चाहिए और उसे घर में विधिवत स्थापित करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी जल्द ही प्रसन्न होंगी और आपके घर का खजाना धन से भर जाएगा। इससे आपको जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

गर्म कपड़े और कम्बल- धार्मिक मान्यता के अनुसार यह महीना शीत ऋतु का होता है। इस दौरान आप गर्म कपड़े और कंबल खरीद सकते हैं। इसे खरीदना दान की दृष्टि से बहुत शुभ माना जाता है। माघ माह में ऊनी वस्त्र और कंबल खरीदकर जरूरतमंद लोगों को दान करने से अनंत फल मिलता है।

तिल- इस महीने में व्रत और त्योहारों में तिल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है. मान्यता है कि इस दौरान पूजा के लिए तिल खरीदने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। साथ ही पूजा में इसका प्रयोग करने से घर में समृद्धि आती है।

सरसों का तेल- माघ महीने में आप सरसों का तेल खरीदकर घर ला सकते हैं. मान्यता है कि माघ महीने में हर शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे खरीदे गए सरसों के तेल से शनिदेव के लिए दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से शनि दोष से राहत मिलती है।

माघ में भूलकर भी न खरीदें ये चीजें

चांदी:- माघ माह में चांदी खरीदना अशुभ माना जाता है। इस महीने में चांदी के सिक्के या चांदी से बने बर्तन और चांदी की अन्य वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। चांदी धातु का संबंध चंद्रमा से होता है, माना जाता है कि ऐसी स्थिति में चांदी खरीदने से चंद्रमा कमजोर होता है और मानसिक तनाव बढ़ता है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *