Dance Video: आरसी ने सुनीता बेबी के साथ मिलकर लगाए ठुमके, ऐसे हुआ मुकाबला

आरसी उपाध्याय हरियाणा की सेंसेशनल डांसर हैं। उनके डांस और ठुमकों के लाखों दीवाने हैं। आरसी उपाध्याय( RC Upadhyay ) जब स्टेज पर कमर मटकाने उतरती हैं, तो युवा तो क्या ताऊ, चाचा और फूफा भी डांस करने लगते हैं।

कुछ ऐसा ही हाल सुनीता बेबी का भी है। सुनीत बेबी( Sunita Baby  Dance ) भी पिछले कुछ साल में हरियाणा की धमाकेदार डांसर बनकर उभरी हैं। आपने अब तक आरसी उपाध्याय के खूब लटके-झटके देखे होंगे, पर क्या सुनीता बेबी के साथ टक्कर देखी है?

इस वीडियो( Viral Video ) को देखिए। ‘बलम मेरा गोरा चिट्टा छैल’ गाने( Haryanvi songs ) पर आरसी उपाध्याय और सुनीता बेबी ने स्टेज पर गदर ही काट दिया।

उनके डायलॉग के साथ-साथ ठुमकों ने सबको मदहोश कर दिया। कुर्ते का पल्ला उठाकर सुनीता बेबी और आरसी उपाध्याय ने धमाल मचा दिया।

कौन हैं सुनीता बेबी और आरसी उपाध्याय?

सुनीता बेबी हरियाणा की पॉपुलर डांसर्स में से एक हैं। उनके डांस वीडियो( Dance video ) खूब पसंद किए जाते हैं। वह हरियाणा के मिडल क्लास परिवार में जन्मीं। सुनीता बेबी डांस के साथ-साथ गाने की भी शौकीन रही हैं।

उन्होंने हरियाणा में होने वाले स्टेज प्रोग्राम से शुरुआत की थी। वह दिल्ली( Delhi ) और हरियाणा( Haryana ) में खूब शोज कर चुकी हैं। वहीं आरसी उपाध्याय का भी खूब नाम है। बल्कि वह सुनीता बेबी से ज्यादा पॉपुलर हैं और डांस( New dance ) से खूब नाम कमा चुकी हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *