12 घंटे बाद शुक्र करेंगे मकर राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव, किस्मत चमकने के साथ मिलेगा अपार धन

वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही यह समय- समय पर अपने मित्र और शत्रु राशि में भी संचरण करते हैं। आपको बता दें कि 12 घंटे बाद शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।

जिस पर शनि देव का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार शनि और शुक्र देव में मित्रता का भाव है। इसलिए शुक्र ग्रह के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही शुक्र के इस गोचर से आपका मनोबल बढेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। वहीं आप देश – विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अपने जोश और उत्साह से आप लंबे समय से अटके कार्यों को पूरा कर पाएंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर कुंभ राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके बैंक बैंलेंस में वृद्धि होगी। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही आप वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। वहीं आप करियर और कमाई के मामले में साहसिक फैसले ले पाएंगे। नौकरी में बदलाव के प्रयास आपके सफल होंगे। वहीं इस समय आप कोई लग्जरी आय़टम भी खरीद सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही घर और भूमि का सुख मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। मतलब प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *