प्रेगनेंसी में हार्टबीट तेज हो जाना नहीं है नॉर्मल, नजरअंदाज करना बढ़ा देगा मुश्किलें

प्रेगनेंट महिला का दिल सामान्य से अधिक तेज गति से धड़कता है। यूं तेजी से दिल धड़कने की स्थिति को गम्भीरता से लेना चाहिए।

Increased Heart Beat During pregnancy: प्रेगनेंसी में महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं और प्रेगनेंसी के 9 महीनों में महिलाएं अलग-अलग तरह के अनुभव भी करती हैं।

कई बार कुछ ऐसी स्थितियां भी बन सकती हैं जिनकी वजह से प्रेगनेंट महिलाएं डर जाती हैं। प्रेगनेंसी में गर्भवती महिला के दिल की धड़कन में भी बदलाव (changes in heart beat of pregnant women) होते हैं। इस दौरान उनकी हार्ट बीट नॉर्मल से अधिक होती है यानि प्रेगनेंट महिला का दिल सामान्य से अधिक तेज गति से धड़कता है। लेकिन, प्रेगनेसी में दिल की धड़कन बढ़ जाना मामूली बात नहीं।

एक्सपर्ट्स के अनुसार प्रेगनेंसी में महिलाओं का दिल सामान्य हार्ट रेट की तुलना में लगभग 25% तेजी से धड़क सकता है। यह बढ़ी हुई हृदयगति एपीसोडिक हार्टबीट नाम स्थिति का कारण बनती है। मेडिकल जगह में इस स्थिति को टैचीकार्डिया (tachycardia) कहा जाता है।

हार्टबीट बढ़ने के कारण क्या हैं? ( Causes of increased heart beat during pregnancy )

गर्भ में पल रहे बच्चे तक सही मात्रा में पोषण और ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए दिल को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। कई बार कुछ छुपी हुई बीमारियों के कारण भी हार्टबीट बढ़ सकती है। अधिकांश मामलों में हार्टबीट बढ़ना एक सामान्य बात है लेकिन, इसे नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए। प्रेगनेंसी में हार्टबीट बदलने के ये कारण हो सकते हैं-

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *