क्या ओवुलेशन के बिना महिलाएं प्रेग्नेंट हो सकती हैं? डॉक्टर से जानें

लड़कियां जैसे ही किशोरावस्था में प्रवेश करती हैं उनकी शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस दौरान पीरियड्स शुरु होते हैं। पीरियड्स हर माह होने वाली एक निश्चित प्रक्रिया है।

इस दौरान महिलाओं और लड़कियों को कई तरह के लक्षण महसूस होते हैं। कई महिलाओं और लड़कियों के मन में अक्सर ये प्रश्न उठता है कि क्या ओवुलेशन के बिना भी प्रेग्नेंट हो सकते हैं? इस विषय को जानने के लिए आपको ओवुलेशन और कंसीव करने की प्रक्रिया को समझना होगा।

दरअसल, महिलाओं प्रजनन अंग में शामिल ओवरी हर माह एग रिलीज करती है। इसके बाद यह एग फैलोपियन ट्यूब से होते हुए गर्भाशय तक पहुंचता है। स्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निशा चौहान से जानते हैं कि क्या ओवुलेशन के बिना महिलाएं प्रेग्नेंट हो सकती हैं?

ओवुलेशन के बिना प्रेग्नेंसी संभव हैं? – Can Women Get Pregnant Without Ovulation In Hindi

पीरियड्स हर माह होने वाली एक निश्चित प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया ओवुलेशन से शुरु होती है। दरअसल, महिलाओं की ओवरी हर माह कुछ एग रिलीज करती है। यह एग रिलीज होने के बाद फैलोपियन ट्यूब के रास्ते गर्भाश्य तक पहुंचते हैं। इसके बाद, एग को फर्टिलाइज होने के लिए पुरुषों के स्पर्म की आवश्यकता होती है।

यदि, स्पर्म के साथ एग संपर्क में नहीं आते हैं, तो इससे महिलाएं प्रेग्नेंट नहीं होती है। इसके बाद यह यूट्राइन लाइनिंग से रक्त के रूप में बाहर आ जाते हैं। ओवुलेशन न होने पर महिलाएं कंसीव नहीं कर पाती हैं। इससे प्रेग्नेंसी नहीं होती है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *