वरुण धवन ने जताया एक्टर ऋतुराज के निधन पर शोक, बोले- अभी कुछ महीने पहले ही तो…
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वाले एक्टर ऋतुराज का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि ऋतुराज को हार्ट अटैक आया था।
स्थिति में सुधार ना हो पाने की वजह से 19 फरवरी को एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री के होश उड़ा दिए हैं। ऋतुराज के जानने वाले और फैन्स इस बार पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं कि आज वे हमारे बीच नहीं हैं।
वरुण धवन ने दी श्रद्धांजलि
आपको बता दें कि ऋतुराज ने कई सीरियल और फिल्में कई हैं। उन्होंने फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया भी की थी जिसमें उनके साथ एक्टर वरुण धवन नजर आए थे। इस फिल्म में ऋतुराज वरुण के पिता बने थे। वरुण धवन ने जैसे ही यह खबर सुनी वह अपने आपको रोक नहीं पाए हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर ऋतुराज को श्रद्धांजलि दी है। एक्टर लिखते हैं- ऋतुराज सर के साथ काम करना बहुत ही शानदार था। हम कुछ महीने पहले बेबी जॉन के सेट पर दोबारा भी मिले थे ओम शांति।