मोटापा नहीं शरीर को मजबूती देता है देसी घी, जानिए घी खाने का आयुर्वेदिक तरीका

सदियों से घी भारतीय भोजन का अहम हिस्सा रहा है और इसके सेवन से आपको कई हेल्थ बेनिफिट होते हैं।

मुझे वेट लॉस करना है इसलिए मेरी रोटी पर घी मत लगाना, दाल घी नहीं तेल में ही छौंकना, ज्यादा घी खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है।

घी और उसके उपयोग से जुड़ी ऐसी कई बातें आपके अपने घर या आस-पास सुनी होंगी। अधिकांश लोग घी को सेहत के लिए हानिकारक मानते हैं। वहीं वनस्पति तेल को वे घी से बेहतर विकल्प के रूप में देखते हैं। अगर आप भी ऐसे ही लोगों की लिस्ट में शामिल हैं तो आप बड़ी गलती कर रहे हैं। सदियों से घी भारतीय भोजन का अहम हिस्सा रहा है और इसके सेवन से आपको कई हेल्थ ​बेनिफिट होते हैं। आयुर्वेद में भी इसे माना गया है। अगर आपको भी इस विषय में कम पता है तो ये जानकारियां आपके बहुत काम आएंगी।

1. घी में कर सकते हैं डीप फ्राई

अधिकांश लोग घी को स्नैक्स आदि को तलने या डीप फ्राई करने में काम में नहीं लेते हैं। लोगों का मानना है कि घी का स्मोकिंग पॉइंट कम होता है, इसलिए इसमें कुछ डीप फ्राई करना सुरक्षित नहीं है। लेकिन ऐसा नहीं है। घी ज्यादा तापमान पर भी स्थिर रहता है। इतना ही नहीं लंबे समय तक गर्म करने पर यह कोई विषाक्त पदार्थ नहीं छोड़ता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *