इस साल कब है फुलेरा दूज का पर्व? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सच्चे प्रेम के प्रतीक राधा रानी और श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है।

इस दिन उत्साह और जोश के साथ मथुरा में फूलों की होली खेली जाती है। मान्यता है कि फुलेरा दूज के दिन से ही मथुरा में होली की शुरुआत होती है। ऐसा कहा जाता है कि फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने फूलों की होली खेलने की शुरुआत की थी। तभी से हर साल मथुरा में फुलेरा दूज का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। फुलेरा दूज को बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना गया है। इस दिन विवाह और अन्य मांगलिक कार्य करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल फुलेरा दूज कब है और क्यों मनाया जाता है यह पर्व…

Holi 2024: इस साल कब है होली? जानिए होलिका दहन का मुहूर्त और पूजा विधि

फुलेरा दूज 2024
पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 11 मार्च को सुबह 10 बजकर 44 मिनट से हो रही है। इसका समापन अगले दिन 12 मार्च 2024 को सुबह 07 बजकर 13 मिनट पर होगा। उदया तिथि को देखते हुए फुलेरा दूज 12 मार्च को मनाई जाएगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *