PM Modi : लालू ने खेल दिया हिंदू कार्ड, पीएम मोदी को हिंदू मानने से किया इनकार; राजद अध्यक्ष ने उदाहरण भी बताए
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी के हिंदू कार्ड अब खुद खेल दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ही हिंदू नहीं हैं।लालू प्रसाद ने कहा कि मंडल कमीशन का नतीजा है कि आज हर पिछड़ा वर्ग, दलित, वंचित और गरीब सत्ता के दरवाजे पर खड़ा है। यह नरेंद्र मोदी क्या चीज है। यह मोदी आजकल परिवारवाद पर हमला कर रहे हैं। आप बताओं न आपको क्यों नहीं संतान हुआ। ज्यादा संतान होने वाले लोगों को बोलता है कि परिवारवाद है। परिवार के लिए लड़ रहा है। आपके पास परिवार नहीं है और आप हिन्दू भी नहीं है। जब आपकी माताजी का देहावसान हो गया तो हर हिन्दू अपनी मां के शोक में केस दाढ़ी मुंडवाता है। आपने क्यों नहीं छिलवाया यह बताओं। देश भर नफरत फैला रहे हो।
कहता है कि भगवान में प्राण प्रतिष्ठा कर दिया। बताओ कि बिना प्राण प्रतिष्ठा के ही भगवान ही अब तक थे। जनकपुर में श्रीराम चंद्र जी की शादी हुई। बिहार जैसे राज्य में एक से एक सूरमा पैदा लिए। इसी गांधी मैदान में न जाने कितनी बार देश भर नेताओं का सभाएं हुईं। यहीं से देश भर संदेश गया। बिहार के हवा में इतना दम हैं कि जो देश के लोग इसका अनुकरण करते हैं। मेरा किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ है। हमारी बेटी रोहिणी ने अपना किडनी मुझे दान दिया। मुझे जीवन दान दिया। लालू ने कहा कि हम बीमार जरूर हैं पर बीमार हम समय पर नहीं हैं। तेजस्वी यादव काफी मेहनत कर रहे हैं। लोगों को इतनी नौकरी दी। हम रोज पूछते थे आज कितनी नौकरी दी। सिपाही में कितनी नौकरी दी। फिर यह भी कहा कि आरक्षण जोड़ लो जब सिपाही को नौकरी दो। नीतीश कुमार को हमने कोई गाली-गलौज नहीं दिया। वह पहली बार निकले तो तब भी गाली नहीं दी थी। तब हमने कहा था कि वह पलटूराम हैं। नहीं पलटना चाहिए था। दुबारा हमसे गलती हो गई। तेजस्वी से गलती हो गई। नरेंद्र मोदी के पैरों के नीचे चले गए।