क्रिसमस मनाने के दौरान हादसा, केरल में ढह गया पुल, कई घायल

क्रिसमस मनाने के दौरान हादसा, केरल में ढह गया पुल, कई घायल

केरल में नेयात्तिंकारा के पास एक पुल गिर जाने की वजह से कई लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात एक अस्थायी पुल भीड़ की वजह से गिर गया। इस घटना में कम से कम सात से आठ लोग घायल हो गए। कुछ लोगों को गंभीर चोट भी आई है।

एक पुलिस अधिकरी ने बताया कि रात करीब 9 बजे ब्रिज पर एक साथ बहुत सारे लोग पहुंच गए। यह मेकशिफ्ट ब्रिज इतने लोगों का वजन नहीं सह सका और एक तरफ झुक गया। इसके बाद लोग नदी में गिरने लगे बता दें कि यह पुल क्रिसमस के मौके पर एक झरने को देखने और वहां सजाई गई झांकियों को देखने केलिए बनाया गया था।

क्रिसमस के मौके पर रात में यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक यह ब्रिज जमीन से केवल पांच फीट की ऊंचाई पर था। इस पुल पर एक साथ ज्यादा लोगों को चढ़ने की इजाजत नहीं थी। चेतावनी के बाद भी लोग नहीं माने और एकसाथ सैकड़ों लोग ब्रिज पर चढ़ गए। पुलिस ने बताया कि घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *