अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद सालभर होंगे धार्मिक आयोजन, लगेंगे भव्य मेले

राज्य सरकार प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में साल भर धार्मिक आयोजन कराएगी। अयोध्या में हर महीने पर्व के मौके पर कोई न कोई आयोजन किए जाएंगे। मेले की तिथियों मेले लगेंगे, जिसे काफी भव्य बनाया जाएगा।

नगर विकास विभाग, संस्कृति और पर्यटन विभागों को इसकी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। अयोध्या के लिए धार्मिक आयोजनों का ऐसा गुलदस्ता तैयार किया जा रहा है कि यहां आने वाले श्रद्धालु भक्तिमय हो जाएं।

अयोध्या का धार्मिक महत्व

पर्वों पर सरयू नदी में स्नान करना हो या फिर पांच कोसी और चौदह कोसी परिक्रमा इसका अपना महत्व है। इसीलिए अयोध्या के लिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक धार्मिक आयोजनों का खाका खींचा गया है। इसमें विभिन्न मौकों पर जहां मेले लगाए जाएंगे, वहीं पर्वों पर धार्मिक कार्यक्रम किए जाएंगे।

मकर संक्रांति से राम विवाहोत्सव होंगे

अयोध्या में साल के शुरुआती महीने जनवरी में मकर संक्रांति से साल के अंत दिसंबर में राम विवाहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसमें आठ महीनों में मुख्य उत्सवों का आयोजन किया जाएगा और तीन महीनों में सांस्कृतिक मेलों का आयोजन किया जाएगा।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *