दुल्हनिया 3′ से नहीं हुई आलिया भट्ट की छुट्टी, जान्हवी की मौजूदगी से करण जौहर ने किया इनकार

‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ की रिलीज के लगभग दस साल बाद इसका सीक्वल ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ फिल्म रिलीज की गई थी। वहीं अब इसके छह साल के बाद करण जौहर इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त लाने के लिए तैयार हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए गए कि ‘दुल्हनिया 3’ की कास्टिंग में बड़े बदलाव होंगे। कहा गया कि फिल्म में आलिया भट्ट की जगह वरुण धवन के साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी। लेकिन, इस तरह के दावों को करण जौहर ने खारिज कर दिया है।

करण जौहर ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की इंस्टा स्टोरी पर एक मैसेज लिखा है। इसमें उन्होंने मीडिया से कोई अनुमान न लगाने की गुजारिश की है। बीते दिनों खबर आई थी कि जान्हवी कपूर इस मशहूर फ्रेंचाइजी में आलिया भट्ट की जगह लेकर वरुण के साथ नजर आएंगी। आलिया के ये फिल्म छोड़ने की वजह साफ नहीं थी, लेकिन ऐसा कहा गया कि ज्यादा फिल्मों में व्यस्त होने के चलते उन्होंने ‘दुल्हनिया 3’ करने से इनकार कर दिया है।

मेकर्स फिल्म में देरी नहीं करना चाहते और आलिया के व्यस्त रहने के चलते उन्होंने जान्हवी कपूर को अप्रोच किया। आज करण जौहर ने इस सभी कयासों का खंडन कर दिया है। करण जौहर ने लिखा है, ‘हर सुबह मैं ऐसी खबरें देखता हूं, जिनकी धर्मा प्रोडक्शंस की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मीडिया के सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया किसी फ्रेंचाइजी की निरंतरता या किसी की शुरुआत के बारे में अनुमान न लगाएं’।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *