सर्दियों में लगाएं बेसन से बने ये 5 फेस मास्क, मिलेगी निखरी त्वचा

लंबे समय से घरेलू नुस्खों में बेसन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें बारीक कण में होने के कारण यह त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद कर सकता है।

दादी-नानी के ब्यूटी नुस्खों में बेसन का इस्तेमाल उबटन, फेस स्क्रब और फेस मास्क के रूप में जरूर मिल जाता है। खासकर सर्दियों के दौरान बेसन का इस्तेमाल करना और भी ज्यादा फायदेमंद है। क्योंकि सर्दियों मे हैवी मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं। ऐसे में बेसन त्वचा की गहराई से सफाई करने और पोर्स खोलने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा पर प्राकृतिक निखार भी बना रहता है। तो आइये इस लेख में जानें सर्दियों में बेसन से फेस मास्क कैसे बनाएं।

सर्दियों में निखरी त्वचा पाने के लिए बनाएं बेसन के ये फेस मास्क- Besan Face Masks To Get Glowing Skin In Winter

बेसन और दही का फेस मास्क- Besan and Curd

बेसन और दही दोनों ही त्वचा के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। फेस मास्क में दही इस्तेमाल करने से स्किन हाइड्रेटेड और ग्लोइंग रहती है। बेसन में मौजूद कण डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद करते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच दही, 1 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी और आधा चम्मच शहद मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गुमगुने पानी से धो लें।

बेसन और शहद- Besan and Honey

शहद स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है और स्किन को सॉफ्ट व ग्लोइंग भी बनाए रखता है। यह फेस मास्क स्किन की ड्राईनेस कम करने मे मदद कर सकता है। बेसन और शहद का फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन के साथ 1 चम्मच शहद मिलाएं। मिक्स करने के लिए कच्चा दूध मिलाएं। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *