इतिहास के पन्नों में 16 अप्रैलः भारत में पहली रेलगाड़ी की पहली यात्रा को पूरे हो गए 171 वर्ष

देश-दुनिया के इतिहास में 16 अप्रैल की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत में रेलगाड़ी की यात्रा के लिए सबसे अहम है। आज भारतीय रेल हर रोज 2.5 करोड़ से भी ज्यादा यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाती है।

16 अप्रैल 1853 को पहली रेलगाड़ी को मुंबई के बोरीबंदर (अब छत्रपति शिवाजी टर्मिनल) से ठाणे के बीच चलाया गया था। ट्रेन ने 35 किलोमीटर का सफर बिना किसी परेशानी के पूरा कर लिया था। इसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर माना जाता है।

इस रेलगाड़ी में 20 डिब्बे थे। इनमें करीब 400 यात्री सवार थे। यह ट्रेन दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर बोरीबंदर से रवाना हुई और 4 बजकर 45 मिनट पर ठाणे पहुंची। इस रेलगाड़ी को चलाने के लिए ब्रिटेन से तीन इंजन मंगवाए गए थे। भारत में पहली ट्रेन की पहली यात्रा को इस साल 16 अप्रैल को 171 साल हो जाएंगे। इतने वर्षों में भारतीय रेल के विकास ने कई उपलब्धियों को छुआ है। भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। पहली मार्च 1969 को देश की पहली सुपरफास्ट ट्रेन ब्रॉडगेज लाइन पर दिल्ली से हावड़ा के बीच चलाई गई।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1917ः पेट्रोग्राड में रूसी सैनिकों का विद्रोह। जार निकोलस द्वितीय ने सिंहासन एवं देश छोड़ा।

1945: सोवियत पनडुब्बी के कारण जर्मन शरणार्थी पोत डूबा। 7000 लोग मारे गए।

1976: आठ साल तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और 13 साल तक लेबर पार्टी के नेता रहे हैरल्ड विल्सन ने इस्तीफा दिया।

1988: फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन के शक्तिशाली नेता खलील अल वजीर की उनके घर में हत्या कर दी गई।

1988: उत्तरी इराक के कुर्द आबादी वाले शहर हलबजा पर हुए गैस हमले में हजारों लोगों की मौत हो गई।

1990: बिहार की राजधानी पटना के पास एक ट्रेन के दो डिब्बों में विस्फोट। करीब 80 लोगों की जान गई और 65 अन्य घायल।

1992: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति नजीबुल्लाह ने इस्तीफा दिया।

1999ः पाकिस्तान ने भारत को हराकर कोका कोला कप त्रिकोणीय टूर्नामेंट (शारजाह) जीता।

1999ः न्यू माइक्रोव नामक सबसे बड़े आकार के जीवाणु का संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में पता चला।

2002ः दक्षिण कोरिया में विमान दुर्घटना में 120 लोग मरे।

2004ः भारत ने रावलपिंडी में तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हराकर दोनों देशों के बीच आयोजित शृंखला 2-1 से जीती।

2008ः लेसेस्टर सिटी काउंसिल (लंदन) ने बहुसांस्कृतिक शहर में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने को मंजूरी प्रदान की।

2010ः ब्रिक सम्मेलन के बाद जारी साझा बयान में सदस्य राष्ट्रों ब्राजील, रूस, भारत एवं चीन के नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत-ब्राजील की महत्वपूर्ण भूमिका और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने वाले सुधार पर बल दिया।

2013: ईरान में भूकंप। 37 लोगों की मौत।

जन्म

1848ः तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान कंदुकूरी वीरेशलिंगम।

1934 भारतीय राजनीतिज्ञ राम नाईक।

1940ः भारतीय राजनीतिज्ञ बनवारीलाल पुरोहित।

1969ः कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एस. सौम्या।

1978ः भारतीय अभिनेत्री लारा दत्ता

1995ः भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान सरिता मोर।

निधन

1951ः प्रसिद्ध बांग्ला लेखक अद्वैत मल्लबर्मन।

1966ः भारत के प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस।

2011ः महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर भवानी सिंह।

महत्वपूर्ण दिवस

भारतीय रेल परिवहन दिवस (1853)।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *