IND vs SA ODI Series: अर्शदीप सिंह ने जड़ा बेहतरीन छक्का, वीडियो देखकर नहीं कर पाएंगे यकीन

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने गेंद से तो कमाल किया ही लेकिन इस बार बल्ले से भी उन्होंने ऐसा शॉट लगाया जिसकी खूब चर्चा हो रही है। इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह दो गेंदों पर सात रन बनाकर नॉटआउट लौटे। उन्होंने एक दनदनाता हुआ छक्का भी लगाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
 
 वहीं बता दें कि, अर्शदीप सिंह ने ये छक्का ब्यूरेन हेंड्रिक्स की गेंद पर लगाया। भारत के खिलाफ इस मैच में सबसे ज्यादा सफल साउथ अफ्रीकी गेंदबाज ब्यूरेन ही रहे, जिन्होंने साई सुदर्शन, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को आउट किया। अर्शदीप का ये छक्का देखकर फैंस के साथ कमेंटेटर्स भी हैरान रह गए। 
दरअसल, 49वें ओवर की आखिरी गेंद थी, ऐसा लगा कि अर्शदीप बैट के मिडिल में एकदम सही जगह पर गेंद लगी, लॉन्ग ऑन के ऊपर से अर्शदीप का ये छक्का सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए हैं।

वहीं अर्शदीप ने चार विकेट चटकाए। इस सीरीज के दौरान अर्शदीप ने कुल 10 विकेट अपने नाम किए और दमदार गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। भारत की ओर से संजू सैमसन ने इस मैच में शतक ठोका था और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *