बी.टेक पानीपुरी वाली ने महिंद्रा थार में बांधी गोलगप्पे की दुकान, वीडियो देख खुद को रोक नहीं पाए आनंद महिंद्रा; कह दी ये बड़ी बात

महिंद्रा एंड महिंद्रा के मालिक आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया साइज एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक लड़की ने महिंद्रा थार में गोलगप्पे का कार्ट बांधा है। वीडियो में लड़की खुद को बी.टेक पानीपुरी वाली बता रही है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बी.टेक पानीपुरी वाली ने महिंद्रा थार एसयूवी में अपने गोलगप्पे की दुकान बांधी है। इस वीडियो को देख आनंद महिंद्रा भी दंग रह गए। आनंद महिंद्रा खुद को यह वीडियो शेयर करने से रोक नहीं पाए। आइए पहले यह वीडियो देखते हैं।

 

आनंद महिंद्रा ने की तारीफ

महिंद्रा एंड महिंद्रा के मालिक आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया साइज एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने बी.टेक पानीपुरी वाली की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि लोगों को उन जगहों पर जाने में मदद करें, जहां वे पहले नहीं जा पाए..लोगों को असंभव का पता लगाने में मदद करें और खास रूप से हम चाहते हैं कि हमारी कारें लोगों को आगे बढ़ने और उनके सपनों को जीने में मदद करें।

बी.टेक पानीपुरी वाली कौन?

वीडियो में नजर आने वाली बी.टेक पानीपुरी वाली लड़की तापसी उपाध्याय हैं, जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कों पर कार्ट लगाकर लोगों को स्वादिष्ट गोलगप्पे खिला रही हैं। दिल्ली में अब उनके कई स्टाल हैं। उन्होंने कुछ साल पहले बी.टेक पानीपुरी वाली नाम से यह स्टार्टअप शुरू किया था, जो आज रंग ला रहा है। वीडियो में वह बता रही हैं कि उन्होंने सबसे पहले स्कूटी से पानीपुरी बेचना शुरू किया था। उसके बाद उन्होंने रॉयल एनफील्ड की बुलेट ली और अब उन्होंने सालों के मेहनत से महिंद्रा थार खरीदी है।

महिंद्रा थार की कीमत?

महिंद्रा थार के कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 11.25 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए 17.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *