बैंक कर रहा ई-नीलामी, मात्र 20 लाख रूपये में पायें अपने सपनों का घर, अपने ही शहर में मिलेगी आधे दाम में दुकानें

अपने घर का सपना हर कोई देखता है। आपने भी देखा होगा। हाल कि, इसे पूरा करने में इंसान की जिंदगी बीत जाती है। बावजूद इसके कई लोगों को अपना खुद का घर नसीब ही नहीं हो पाता। खास कर बड़े-बड़े शहरों में जहां, अब जमीनें या घर मिलना काफी मुश्किल हो गया है या फिर यहां काफी महंगे रेट लगाये जाते हैं। ऐसे में एक आम इंसान तो घर खरीदने के बारे में सोच ही नहीं पाता। हालांकि, हम आपके लिये एक ऐसी खबर लाये हैं, जिसे सुन कर अगर आप घर खरीदने का विचेर कर रहे हैं, तो आप काफी खुश हो जायेंगे। यहां तक कि आपको मुनाफा भी होगा।

ई-नीलामी से मिलेगा खुद का घर

विभिन्न बैंक हर साल कई घरों की नीलामी ऑनलाइन करवाते हैं। ये वो घर होते हैं, जिसके लिये किसी ने लोन लिया हो, या गिरवी रखा हो, लेकिन वे लोग लोन चुकाने में समर्थ ना हो पायें हों। ऐसे घरों को जब्त कर बैंक ई नीलामी के माध्यम से इन्हें बेचता है वो भी 35 प्रतिशत कम दामों में। 

कोई भी ले सकता है हिस्सा

खबरों की मानें तो ओवरसीज़ बैंक ने ये काम शुरू किया है। कुल तीन राज्यों में उन लगों के घरों को कब्जे में लेकर ई नीलामी की प्रक्रिया शुरू की है, जिन्होंने बैंक से लिये लोन नहीं चुकाया। इसमें जमीनें भी शामिल हैं और फ्लैट्स भी।

ई नीलामी में कोई भी हिस्सा ले सकता है। अगर आप भी घर लेना चाहते हैं, तो इस माध्यम से आपको आसानी से अपने सपनों का घर मिल सकता है। घरों के लिये रिजर्व प्राइस 10 से 15 लाख रूपये के बीच है। मात्र 10 फीसदी अर्नेस्‍ट मनी डिपॉजिट कर आप भी इस नीलामी में अपने पसंदीदा घर पर बोली लगा सकता है।

20 लाख में मिल जायेगा आलीशान घर  

खबरों की मानें तो इस प्रक्रिया के माध्यम से हर साल हजारों घर बिकते हैं। 20 लाख की कीमत तक आपको एक अच्छा सा घर मिल सकता है, जिसके लिये आप लंबे समय से इंतजार कर रहे हों। दिल्ली सहित तीन राज्यों में नीलामी की प्रक्रिया चल रही हैं। इनमें से एक घर दिल्‍ली के नरेला में है। इस फ्लैट का साइज 452 वर्ग फुट है। इसका रिजर्व प्राइस 19.71 लाख रुपए रखा गया है। आगामी 27 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच इस घर पर नीलामी होगी। आप अगर इस घर को खरीदना चाहते हैं, तो आपको 26 जनवरी की शाम पांच बजे तक आवेदन करना होगा। इसके अलावा भोगल, जंगपुरा स्थित मौजा अलीगंज में भी एक घर बेचा जायेगा, जो Size 52.5 वर्ग गज का है। इसका रिजर्व प्राइज 16.60 लाख रुपए है।

अगर ज्यादा लोग भाग नहीं लेते हैं, तो आपको घर 20 लाख रूपये तक भी मिल सकता है। एक अच्छा घर खरीदने का सपना और अच्छा तरीका इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। सिर्फ घर ही नहीं बैंकत कुछ दुकानों और ऑफिस जैसी खाली जगहों को भी कब्जे में लेकर नीलामी कर रहा है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *