Bharat Jodo Nyay Yatra: बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, राहुल गांधी यात्रा छोड़ लौटे दिल्ली

बिहार की सियासत का पारा लगातार हाई बना हुआ है। वहां से एक के बाद एक लगातार सियासी डेवलपमेंट सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि जदयू और आरजेडी के बीच जारी तकरार अब और बढ़ गई है।

कुछ ऐसे ही माहौल में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को बीच में छोड़कर दिल्ली लौट रहे हैं। हालांकि कांग्रेस की न्याय यात्रा के शेड्यूल के मुताबिक पहले से 27 और 28 जनवरी यानी शनिवार और रविवार को छुट्टी रखी गई थी। लेकिन गुरुवार को ही राहुल गांधी के अचानक लौट आने पर अब कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

राजनीति में बहुत सी बातें संकेतों में ही कह दी जाती हैं। आज सुबह सबसे पहले खबर सामने आई कि नीतीश कुमार बिहार में राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे। वहीं पटना में फिर कुछ ऐसा घटनाक्रम घटा कि बिहार पर राजनीतिक संकट और गहरा गया। वहीं बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार को 15 मिनट में ही खत्म हो गई। इस दौरान नीतीश और तेजस्वी के बीच भी कोई बातचीत नहीं हुई।

दरअसल, बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है। आरजेडी से जदयू की दूरी की चर्चा के बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को भी पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बहाने परिवारवाद पर हमला बोलकर फिर संकेत दे दिए कि राजद से उनकी दूरी बढ़ रही है। आज भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा में उनके शामिल न होने की बात इस बात की ओर पुष्टि करती है कि वो इंडिया गठबंधन से दूरी बना रहे हैं और लोकसभा चुनाव में अपनी राह अलग कर सकते हैं।

इस बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इशारों-इशारों में सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। रोहिणी ने लगातार तीन ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने नीतीश का नाम लिए बगैर उनपर खूब वार किए हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *