Bigg Boss 17: मुनव्वर की एक्स नाजिला ने किया ऐसा ट्वीट- आयशा और मन्नारा को ट्रोल करने लगे लोग

Bigg Boss 17: मुनव्वर की एक्स नाजिला ने किया ऐसा ट्वीट- आयशा और मन्नारा को ट्रोल करने लगे लोग

बिग बॉस 17 में बीते दिनों आयशा खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। शो पर आकर आयशा ने कई राज खोले। यह भी बताया कि मुनव्वर अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला को धोखा देकर एक वक्त पर 2 लोगों के साथ डेट करने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच आयशा कई बार नाजिला की तरफ बोल चुकी हैं। अब नाजिला ने एक ट्वीट किया है, जिसे लोग आयशा की तरफ इशारा मान रहे हैं। इस ट्वीट पर कई लोगों ने आयशा को ट्रोल किया है।

नाजिला ने किया ट्वीट
मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 के दमदार कंटेस्टेंट माने जा रहे थे, इस बीच उनका नाम कॉन्ट्रोवर्सी में आ गया। शो की नई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आयशा खान का दावा है कि मुनव्वर टू टाइमिंग कर रहे थे। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला को धोखा दिया। अब नाजिला ने ट्वीट किया है, कुछ महिलाएं होती हैं जो असल में महिलाओं का सपोर्ट करती हैं, कुछ ऐसी होती हैं जो पुरुषों का ध्यान खींचने के लिए महिलाओं के सपोर्ट का दावा करती हैं।

 

लोगों ने गेस किया नाम
नाजिला ने इस ट्वीट पर किसी का नाम नहीं लिखा। हालांकि लोग नाम गेस कर रहे हैं। एक ने लिखा है, आयशा और मन्नारा दोनों ही ऐसी हैं। एक और ने लिखा है, यह आयशा के लिए ही है, जो कि बेचारी बन रही है और इनके नाम पर फुटेज ले रही है। एक और ने लिखा है, मुझे लगता है कि यह मन्नारा के लिए है। मन्नारा ही रिस्पेक्ट शब्द लाई थी और 10 बार बोली कि मैं उस इंसान (नाजिला) का रिस्पेक्ट करती हूं, 2 मिनट बाद ही बोली, बाहर वाली फ्रेंड आएगी अगले सीजन में। एक ने लिखा है, फर्स्ट लाइन आयशा के लिए है, सेकंड मन्नारा के लिए। कुछ लोगों को यह भी लग रहा है कि नाजिला ने मन्नारा को सपोर्ट करके आयशा के लिए ऐसा लिखा है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *