Bollywood Live Updates- मिथुन चक्रवर्ती को मिला पद्म भूषण, इंडिया आए जमाई राजा निक जोनस

Bollywood News In Hindi Live Updates, 27 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए।

जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की जो कि इस वक्त इंडिया आए हुए है। जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं लोग सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जीजा जी ससुराल आए हैं। हालांकि इस दौरान उनके साथ देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा नहीं नजर आईँ थीँ। निक जोनस एक मशहूर सिंगर हैं।

सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती के फैंस के लिए ये एक बड़ा क्षण है। उनको इतने साल के करियर के बाद उनको पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। बता दें कि अभिनेत ने इस दौरान काफी खुशी और आभार व्यक्त किया है। मिथुन चक्रवर्ती अपने जमाने के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं और उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस अंधाधुन कमाई की है। फिलहाल वो रियालिटी शो कर रहे हैं।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *