जरुरत से ज्यादा चाय का सेवन, आ सकते हैं इन गंभीर बीमारियों की चपेट में

Jyada Chay Peenr ke Nuksan : अक्सर लोग सुबह-सुबह उठते ही चाय की मांग करते हैं और चाय की चुस्कियों के साथ ही अपने दिन की शुरूआत करते हैं, क्योंकि प्रतिदिन सुबह उठते ही दूध वाली चाय की तलब होती है।

जो चाय पीने के बाद ही मिटती है। लेकिन कई बार अत्यधिक चाय का सेवन हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि अत्यधिक चाय पीने से हमारे शरीर को कितना नुकसान हो सकता है।

एसिडिटी की समस्या

यदि आप सवेरे-सवेरे उठते ही खाली पेट चाय का सेवन करते हैं तो आपको बेहद समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि चाय के अन्दर कैफिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिस कारण पेट में गैस बनने लगती है और पेट फूल जाता है। साथ ही आपको खट्टी डकारें आने लगती है। पेट फूलने से आपकी पाचन शक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे आपकी आंतें खराब होने की सम्भावना बढ़ सकती है।

नींद की समस्या

अगर आप चाय अधिकतर मात्रा में पीते हैं तो आपको नींद की समस्या हो सकती है। चाय का अधिक सेवन करने से आपको नींद कम आने लगती है और नींद पूरी न होने से आपके दिमाग में तनाव होने लगता है। साथ ही आप थकान महसूस करते हैं। आपको स्किन की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *