धनिया और उसके पत्तियों का सेवन के कई फाइदे

धनिया और इसके पत्तों का सेवन कई मायनों में लाभकारी है। ठंड के मौसम में धनिया की हरी पत्तियों का लोग भोजन में कई प्रकार से उपयोग करते हैं। साथ ही, घरेलू उपचार के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है।

धनिया के सेवन के कई फायदे हैं। धनिया को ताजे छाछ में मिला कर पीने से बदहजमी, मितली, पेचिश और कोलाइटिस से राहत मिलती है।

टायफायड होने की स्थिति में हरी धनिया के पत्तों का सेवन करने से लाभ मिलता है। धनिया के सूखे बीजों को पानी में उबालें। इसे छान लें और ठंडा करें। इसके पानी को पीने से कॉलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है।

एक चम्मच धनिया के जूस में थोड़ी हल्दी मिला के लगाने से मुंहासे ठीक होते हैं। हरी धनिया, हरी मिर्च, कसा हुआ नारियल और अदरक की चटनी बना कर खाने से अपच के कारण पेट में होनेवाले दर्द से राहत मिलती है।

अधिक मासिक धर्म आने पर छह ग्राम धनिया के बीज को आधा लीटर पानी में उबालें। पानी आधा होने पर थोड़ा शक्कर मिला कर गरम पीएं। लाभ होगा। आधे गिलास पानी में दो चम्मच धनिया डाल कर पीने से पेट दर्द दूर होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का भी कहना है कि ठंड के मौसम में धनिया की पत्तियों का सेवन खानपान में करना चाहिए।

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *