गुरुग्राम की इन जगहों पर जाना पसंद करते हैं कपल्स, एक बार जरूर जाएं

गुरुग्राम की इन जगहों पर जाना पसंद करते हैं कपल्स, एक बार जरूर जाएं

दिल्ली एनसीआर में जब घूमने की बात आती है तो गुरुग्राम का नाम दिमाग में जरूर आता है। इस जगह को फाइनेंस और टेक्नोलॉजी के केंद्र के रूप में भी जाना जाता है। बावजूद इसके गुरुग्राम पर्यटक स्थल के लिए भी बेस्ट ऑप्शन है। वीकेंड पर आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का सोच रहे हैं तो गुरुग्राम जाना एक अच्छा प्लान हो सकता है। गुरुग्राम में कई ऐसी जगह हैं जो आप पार्टनर के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां जानिए गुरुग्राम में घूमने की जगह-

लेजर वैली पार्क
अगर आप गुरुग्राम में किसी पार्क में जाने का सोच रहे हैं तो आपको लेजर वैली पार्क जाना चाहिए। पार्टनर के साथ जाने के लिए ये जगह काफी अच्छी है। गुड़गांव में आप अपनी पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करना चाहते हैं तो इस पार्क में जाए। ये पार्क गुरुग्राम सेक्टर 29 में है।

दमदमा झील
गुरुग्राम से 24 किलो मीटर दूर स्थित दमदमा झील एक फेमस जगह है। किसी शांत जगह की तलाश में हैं तो दमदमा झील बेस्ट जगह है। ये झील देसी और विदेशी प्रजाति के पक्षियों का घर है।

हेरिटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियम
गुरुग्राम का हेरिटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियम भारत का पहला ट्रांसपोर्ट म्यूजियम है। ये म्यूजियम मानेसर के पास टौरू में है। मंगलवार से रविवार तक खुलने वाले इस म्यूजियम को देखने के लिए एक बार जरूर जाएं।

आइस-स्केटिंग का मजा
अगर आप किसी एक्टिविटी का मजा लेना चाहते हैं तो आप आइस-स्केटिंग का मजा गुरुग्राम में उठा सकते है। यह गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल में है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *