Covid Sub Variant: देश में JN.1 वेरिएंट के मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 1378, जानिए किस राज्य में कितने मामले हुए दर्ज

देश में कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन.1 के मामले बढ़कर 1,378 हो गए। वही, मणिपुर में शुक्रवार को जेएन.1 का पहला मरीज मिला, जिसके बाद मणिपुर देश का सबसे नवीनतम राज्य बन गया जहां जेएन.1 के मामले मिले हैं।

सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में दर्ज

भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में जेएन.1 वेरिएंट के सबसे अधिक 320 मामले दर्ज हुए हैं। महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक दूसरा राज्य है, जहां जेएन.1 के 234 मामले मिले हैं।

राज्य सरकारों को निर्देश जारी

देश में कोविड मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि और जेएन.1 वेरिएंट का पता चलने को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निगरानी करने को कहा है। राज्यों को कहा गया कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों को पालन करें।

जिलेवार स्थिति का पता लगाने पर जोर

इसक अलावा कोविड मामलों की बढ़ती संख्या का जल्दी पता लगाने के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधाओं से इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी आईएलआई और एसएआरआई के जिलेवार मामलों की निगरानी करने को कहा गया है। साथ ही मामलों के बारे में रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *