Delhi Ayodhya Vande Bharat: वंदे भारत से कम समय में पहुंचे अयोध्या, जानें किन स्टेशनों पर रुकती है ये ट्रेन

अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। अयोध्या आने के लिए बस, ट्रेन और हवाई सफर तीनों का ही विकल्प मौजूद है।

फ्लाइट के माध्यम से आप कम समय में अयोध्या पहुंच सकते हैं, लेकिन आप ट्रेन के माध्यम से भी कम समय में अयोध्या आ सकते हैं। इसके लिए आपको वंदे भारत ट्रेन पकड़नी होगी। यह दिल्ली से अयोध्या के बीच चलती है। यह ट्रेन कानपुर और लखनऊ में भी रुकती है, इसलिए लखनऊ और कानपुर के लोग भी वंदे भारत ट्रेन से अयोध्या आ सकते हैं।

अयोध्या के लिए वंदे भारत ट्रेन

वंदे भारत एक लग्जरी ट्रेन हैं, जिसमें बहुत सी सुविधाएं यात्रियों के लिए दी गई हैं। यह ट्रेन दिल्ली पहुंचाने में बाकी ट्रेनों की तुलना में सबसे कम समय लेती है। वंदे भारत ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलती है, यह ट्रेन बुधवार के दिन नहीं चलती है, इसलिए दिन के हिसाब से आप अपनी यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। दिल्ली से यह ट्रेन आपको आनंद विहार स्टेशन से मिलेगी। वंदे भारत से आप दिल्ली से अयोध्या का सफर 8 घंटे 20 में पूरा कर सकते हैं

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *