फिट और हेल्दी रहने के लिए सब्जियों को पकाकर खाएं या कच्चा? जानें डॉक्टर से

सब्जियां खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। कुछ लोगों में यह कंफ्यूजन रहती है कि सब्जियों को पकाकर खाना फायदेमंद होता है या फिर कच्चा खाना।

कई जगहों पर इसे पकाकर खाते हैं तो कुछ लोग इसे कच्चा खाना पसंद करते हैं। चलिए डाइटिशियन डॉ. भावेश गुप्ता से जानते हैं फिट और हेल्दी रहने के लिए सब्जियों को कच्चा खाना चाहिए या फिर पकाकर।

सब्जियों को कच्चा खाएं या फिर पकाकर?

डॉ. भावेश के मुताबिक कच्ची चीजों में पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है। ऐसा ही सब्जियों के साथ भी है। इनमें पोषक तत्वों की मात्रा ज्यादा होती है, लेकिन इन्हें कच्चा खाना कई बार हानिकारक भी साबित हो सकता है। दरअसल, इनमें पोषक तत्वों के साथ ही साथ एंटी न्यूट्रिएंट्स और प्लांट डिफेंस कैमिकल भी पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप लंबे समय तक कच्ची सब्जियों का ही सेवन करते हैं तो इससे शरीर में स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं भी दिख सकती है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *