अयोध्या में दूसरे दिन चार लाख भक्तों ने रामलला के किए दर्शन

अयोध्या, 24 जनवरी (हि.स.)। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन का बुधवार दूसरा दिन है। राम मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की अभी भारी भीड़ जुटी हुई है।

बुधवार को शाम तक लगभग चार लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। मंगलवार को कुल पांच लाख श्रद्धालु दर्शन किए थे।

अयोध्या में लगातार दूसरे दिन भी रामलला के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि आज मंदिर में दर्शन व्यवस्था बेहतर रही। मंदिर सुबह 6 बजे से रात नौ बजे तक राम भक्तों के लिए खुला रहेगा। सिर्फ आरती-भोग के समय दर्शन पर रोक रहेगी। देश-दुनिया के रामभक्त रामलला के दिव्य दर्शन को व्याकुल हैं। आस्था की अविरल धारा लगातार प्रवाहित हो रही है।

सुबह झांकियों से शुरू हुआ उल्लास का प्रवाह अनवरत जारी है। अन्य देशों सहित देश के विभिन्न प्रदेशों से भक्त रामधुन के साथ अयोध्या पहुंच रहे हैं। वहीं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार अयोध्या आने वाले रामभक्तों को सुबह साढ़े छह बजे से 12 बजे तक फिर आरती के बाद रात नौ बजे तक रामलला के दिव्य दर्शन कराए जाएंगे

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *