नये साल पर सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, 1 जनवरी से इतना बढ़ेता डी ए

केंद्र सराकर की तरफ से उनके लाखों सरकारी कर्मचारियों को नये साल का तोहफा मिलने वाला है। साल के पहले दिन ही 65 लाख सरकारी कर्मचारियों को ये गुड न्यूज मिल गयी है। दरअसल, ये खबर सरकारी कर्मचारियों के डी ए यानी कि महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की है।  

मिली जानकारी के मुताबिक श्रम मंत्रालय की तरफ से नवंबर के AICPI इंडेक्स के आंकड़े जारी कर द‍िये गए हैं। अब पिछले साल यानी कि 2022 के सिर्फ द‍िसंबर महीने के आंकड़े आने बाकी हैं। हालांकि, ये साफ हो चुकी है कि सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोत्तरी होगी।

आ गये नवंबर के आंकड़े

गत 31 दिसंबर यानी कि साल 2022 के आखरी दिन श्रम मंत्रालय ने नवंबर के आंकड़े जारी कर दिये हैं। अक्‍टूबर की तुलना में बात करें, अगर नवंबर के आंकड़ों की तो इसमें कोई बदलाव नहीं देखा गया है। एक ओर जहां, अक्‍टूबर में ये आंकड़ा 1.2 प्‍वाइंट के इजाफे के साथ 132.5 के स्‍तर पर पहुंचा था, तो वहीं दूसरी ओर अब नवंबर में भी ये आंकड़ा 132.5 पर ही है।

हालांकि, श्रम मंत्रालय ने जो आंकड़े पोश किये हैं, उनके अनुसार ये स्पष्ट हो गया है कि 1 जनवरी, 2023 से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डी ए) में 4 प्रत‍िशत की बढ़ोत्तरी होने वाली है। हालांकि, सरकारी की तरफ से इसकी घोषणा आगामी मार्च के महीने में की जाएगी।

गौरतलब है कि सितंबर में ये आंकड़ा 131.3 प्‍वाइंट था, जबकि अगस्‍त में 130.2 अंक था। गत जुलाई महीने से इसमें  लगातार वृद्धि देखी गयी, लेकिन अक्टूबर और नवंबर के महीने में ये जस का तस ही रहा।

जल्द हो सकता है ऐलान

बता दें कि जुलाई का डीए 4 प्रत‍िशत बढ़ने के बाद केंद्रीय कर्मचार‍ियों का महंगाई भत्‍ता 34 से 38 प्रत‍िशत हो गया था। अब इसमें एक बार फिर 4 प्रत‍िशत का इजाफा क‍िये जाने पर ये बढ़ कर 42 प्रत‍िशत हो जाएगा। इस खबर से सरकारी कर्मचारियों को काफी खुशी होगी।

गौरतलब है कि सरकार सातवें वेतन आयोग के तहत (7th Pay Commission) केंद्रीय कर्मचार‍ियों के महंगाई भत्ते में दो बार बढ़ोत्तरी करती है। जनवरी 2022 और जुलाई 2022 में साल 2022 में ये ऐलान किया जा चुका है। अब सराकरी कर्मचारियों को जनवरी 2023 में इस ऐलान का इंतजार है।

Leave a Comment