22 जनवरी तक गंगा घाट पर दीपावली मनाएगा गिरवरनाथ जनकल्याण सेवा ट्रस्ट

हरिद्वार, 14 जनवरी (हि.स.)। राम मंदिर को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है। गिरवर नाथ जनकल्याण सेवा ट्रस्ट ने हरिद्वार के गंगा घाटों पर 11 दिन दीपावली मनाने का फैसला लिया है। रविवार को गिरवर नाथ जनकल्याण सेवा ट्रस्ट की ओर से गंगा में 251 दीप दान कर इसकी शुरुआत की गई।

इससे पहले संस्था से जुड़े लोगों ने घाट की सफाई की।

गिरवर नाथ जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने बताया कि 22 जनवरी तक मनायी जाने वाली दीपावली में 11 दिनों तक 1100 दीप गंगा में प्रवाहित कर राम जी के नाम अपनी भावना का संदेश भेजा जाएगा। गरीबदासी संप्रदायाचार्य स्वामी रविदेव शास्त्री ने बताया की संस्था काफी समय से सामाजिक कार्यों में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्ष बाद अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का सपना पूरा हो रहा है तो हर सनातनी का फर्ज है दीवाली मना कर राम जी का स्वागत करे।

दीपदान कार्यक्रम में शामिल होने वाली में स्वामी रवि देव शास्त्री, लोकनाथ सुवेदी, सुशील पाण्डे, नारायण शर्मा, नरेश बेदी, सुजाता बेदी, सपना खड़का, जूना, खुशी, अंश, अनुज जोशी, विक्रांत यादव, राकेश दीवान, रामप्रसाद शर्मा, सोभित कश्यप, कृष्णा, अमन सैनी, रज्जो देवी, सचिन राजपूत, हिमांशु आदि शामिल रहे।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *