गुरु-चंद्रमा 18 जनवरी से बनाएंगे गजकेसरी योग, इन राशियों का चमकेगा सोया भाग्य

गुरु-चंद्रमा 18 जनवरी से बनाएंगे गजकेसरी योग, इन राशियों का चमकेगा सोया भाग्य

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह अपनी चाल बदलकर कई शुभ-अशुभ योग का निर्माण करते हैं। ऐसा ही एक योग है गजकेसरी योग, जो गुरु और चंद्रमा की युति से बनता है। गजकेसरी योग बेहद ही शुभ माना जाता है। इस योग के निर्माण से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। फिलहाल, गुरु मेष राशि में विराजमान हैं, जहां 18 जनवरी के दिन चंद्रमा की एंट्री होगी। मेष राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी योग सभी राशियों को प्रभावित करेगा। आइए जानते हैं मेष राशि में गजकेसरी योग बनने से किन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है-

मेष राशि
गुरु और चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी योग मेष राशि वालों के लिए बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है। आपकी आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। समाज में आपका मान सम्मान खूब बढ़ेगा। पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ता मधुर होगा।

मकर राशि
मकर राशि के जाट को आपके लिए गुरु और चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी योग फायदेमंद साबित हो सकता है। धन लाभ होने की संभावना है लेकिन आपको खर्चे पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। परिवार में सुख समृद्धि वाला माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में आ रही अड़चने दूर होंगी।

मीन राशि
चंद्रमा और गुरु की युति से बना गजकेसरी योग मीन राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन पहले से बेहतर होगी। करियर में वाद विवाद में न उलझना बेहतर रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी नए काम की शुरुआत करना शुभ रहेगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *