बच्चेदानी में सूजन का इलाज कैसे किया जाता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

बच्चेदानी में सूजन की समस्या होना एक गंभीर स्थिति है। अगर इसका समय रहते उपचार नहीं किया जाता है, तो इसके कारण किसी भी महिलाओ को गंभीर स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

इनमें सबसे आम हैं गर्भधारण में परेशानी, इनफर्टिलिटी और कैंसर जैसे रोग। इसलिए बच्चेदानी के स्वास्थ्य और इसमें किसी भी तरह की परेशानी को कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। बच्चेदानी में सूजन की वजह गंभीर दर्द और पेट फूलने जैसी स्थितियों का सामना भी करना पड़ता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, बच्चेदानी में सूजन की समस्या को मेडिकल भाषा में एंडोमेट्राइटिस (Endometritis) कहा जाता है। इस स्थिति में गर्भाशय की आंतरिक परत एंडोमेट्रियम में संक्रमण के कारण सूजन हो जाती है। यह स्थिति कभी-कभी काफी तेजी से और अचानक विकसित हो सकती है। यह अल्पकालिक हो सकती है या क्रोनिक (लंबे समय तक) सकती है और बार-बार भी हो सकती है।

आमतौर पर यह स्थिति एंडोमेट्राइटिस डिलीवरी या गर्भपात के बाद, या आपके गर्भाशय के मुंह या गर्भाशय से जुड़ी किसी सर्जरी होने के बाद देखने को मिल सकती है। मेनोपॉज के बाद भी अगर किसी महिला को क्लैमाइडिया या गोनोरिया जैसा कोई संक्रमण हुआ है, तो ऐसे में क्रोनिक एंडोमेट्राइटिस होना भी बहुत आम है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर एंडोमेट्राइटिस या बच्चेदानी में सूजन का इलाज कैसे किया जाता है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने मानवीज गाइनोलाइफ क्लिनिक, ईस्ट ऑफ कैलाश, दिल्ली की डॉक्टर मानवी मैनी (Consultant Gynaecologist, MBBS,M.S OBGY, Diploma in ART & Reproductive medicine) से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं..

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *