Hug Day 2024: प्यार से किसी को लगाने पर मिलेंगे कमाल के फायदे, मेंटल हेल्थ पर भी होता है असर

फरवरी के महीने में लव वीक सेलिब्रेट किया जाता है। इस हफ्ते की शुरुआत रोज डे से होती है और वैलेंटाइन वीक के साथ ये हफ्ता खत्म हो जाता है। प्यार के इस हफ्ते का छठा दिन हग डे होता है।

इस दिन कपल्स एक दूसरे को गले लगाते हैं। गले लगाने से न सिर्फ आपस में प्यार बढ़ता है, बल्कि ऐसा करने पर अपनी फीलिंग्स को बेहतर तरीके से व्यक्त करने में मदद मिलती है। कुछ स्टडीज कहती हैं कि गले मिलने से सेहत को भी जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं। यहां जानिए-

– एक अच्छा हग हार्ट रेट को स्लो करने में मदद करता है। इसके अलावा गले लगने से शरीर में तनाव हार्मोन, कोर्टिसोल के लेवल को कम करने में मदद मिलती है।

– अपने प्यार को गले लगाने से आपको कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है।

– गले लगने से ब्लड फ्लो में सुधार होता है, जो शरीर में तनाव को दूर करता है। गले लगने पर स्ट्रेस फ्री मांसपेशियों को आराम देने में मदद मिलती है।

– गले लगाने पर शरीर में ऑक्सीटोसिन बढ़ता है, जिसे प्यार या कडल हार्मोन के रूप में भी जाना जाता है। ऑक्सीटोसिन रिलीज होने पर तुरंत जुड़ाव महसूस होता है, जिससे अकेलेपन की भावना कम होती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *