मारुति कार खरीदने शोरूम जा रहे, तो यहां देख लो डिस्काउंट की पूरी लिस्ट; फ्रोंक्स लेने पर हो जाएगी इतनी बचत

मारुति ने जनवरी 2024 के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का अनाउंस कर दिया है। कंपनी इस महीने अपनी लगभग सभी मॉडल पर डिस्काउंट दे रही है। खास बात ये है कि कंपनी अपनी मोस्ट फेवरेट फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, जिम्मी जैसे मॉडल पर भी डिस्काउंट दे रही है।

इस महीने आप मारुति की कोई कार खरीदते हैं तब आपको उस पर 1 लाख रुपए से भी ज्यादा की बचत का मौका मिल जाएगा। कंपनी इस महीने अपनी कारों की कीमतें भी बढ़ा चुकी है। ऐसे में इस महीने मारुति की कार खरीदने पर आपको तगड़ा डिस्काउंट भी मिल जाएगा। तो चलिए जल्दी से आपको सभी कारों के डिस्काउंट के बारे में बताते हैं।

मारुति ऑल्टो K10

कंपनी अपनी इस एंट्री लेवल हैचबैक पर इस महीने 49,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। ये डिस्काउंट इस कार के 2023 मॉडल पर मिल रहा है। वहीं, 2024 मॉडल पर ग्राहकों को 42,000 रुपए तक का फायदा मिलेगा। कंपनी ऑल्टो K10 के CNG (MY2023) पर भी 39,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। वहीं, MY2024 CNG पर ये ऑफर 37,000 रुपए का है।

मारुति एस-प्रेसो

मारुति की इस कार के MY2023 मॉडल पर 49,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, MY2024 मॉडल पर कंपनी 42,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी MY2024 के CNG मॉडल पर 39,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *