अगर चेहरे के दाग-धब्बों से हैं परेशान,तो रोज़ लगायें यह ओवरनाइट फेस मास्क

चेहरे पर कभी ना कभी एक्ने और पिंपल हो जाते हैं। जिनके जाने के बाद धब्बे रह जाते हैं। स्किन पर धूप का असर और टैनिंग होती है। कई सारी वजहों से स्किन फीकी दिखने लगती है और उस पर दिख रहे धब्बे खूबसूरती बिगाड़ते हैं।

स्किन को वापस से ग्लोइंग बनाना चाहती हैं तो हर दिन इस ओवरनाइट फेस मास्क को लगाएं। स्किन रात को खुद को रिपेयर करती है। इस वक्त अगर हम चेहरे पर कुछ ऐसा लगाते हैं जो स्किन को नरिश करे तो दाग-धब्बे साफ होने के साथ ही ग्लो भी मिलने लगता है। तो बाजार से नाइट क्रीम लाने की बजाय घर में बने इस फेस मास्क को ओवरनाइट लगाएं।

ओवरनाइट फेस मास्क ऐसे बनाएं

रातभर लगे रहने वाले फेस मास्क हमेशा हल्के टेक्सचर के होने चाहिए। जिसे चेहरे पर लगाने उलझन महसूस ना हो और रातभर आसानी से लगा रहे। ओवरनाइट फेस मास्क बनाने के लिए किचन में मौजूद इन 4 चीजों की जरूरत पड़ेगी।

आधा चम्मच शहद

आधा चम्मच कच्चा दूध

आधा चम्मच आलू का रस

आधा चम्मच टमाटर का रस

इन चारों की चीजों को किसी बाउल में मिला लें और कॉटन बॉल्स की मदद से चेहरे पर लगाकर दस मिनट सूखने दें। जब ये अच्छी तरह से सूख जाए तो रातभर ऐसे ही चेहरे पर लगा छोड़ दें। सुबह चेहरे को पानी से वॉश कर लें। इस फेस मास्क को आप रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *