डेस्टिनेशन वेडिंग में दूल्हा दहेज के लालच में दुल्हन को अकेला छोड़, एयरपोर्ट से ही हुआ फरार

destination wedding

आजकल शादी के लिए सभी लड़के और लड़की मेट्रोमोनियल साइट के जरिए एक दूसरे से पहचान कर लेते हैं। ऐसे में लड़का और लड़की के परिवार वालों ने रिश्ता पक्का कर दिया था। दोनों ने अपनी सभी फैमिली को लेकर डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग की। कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने शादी एक बहुत महंगे रिसोर्ट में तय की थी। 

शादी से पहले ही लड़की वालों के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया। दूल्हा अपनी दुल्हन को गोवा के एयरपोर्ट पर ही छोड़कर फरार हो गया। यह शिकायत खुद लड़की के पापा ने दर्ज करवाई। एक रिपोर्ट के अनुसार यह पूरा मामला हरियाणा का है दोनों ही परिवार यही के निवासी है।

फेरो के समय की मांग बीएमडब्ल्यू की

दुल्हन के पिता ने बताया कि मेट्रोमोनियल साइट से लड़का और लड़की दोनों की मुलाकात हुई। लड़की के पिता ने उसकी शादी हिसार के रहने वाले एक डॉक्टर परिवार में की थी। लड़का डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है। उसके मां और बाप दोनों ही डॉक्टर है। जो कि हिसार में ही खुद का अस्पताल चलाते हैं। यह सब जानकारी लड़की के पिता ने दी।

उन्होंने यह बताया कि अभी उनके माता-पिता की वह इकलौती संतान है। हर मां बाप का सपना होता है कि उसके बच्चे की शादी अच्छी और बड़े धूमधाम से हो। अभीर के माता-पिता भी अपने बेटे की शादी डेस्टिनेशन करना चाहते थे। शादी के लिए उन्होंने गोवा में एक बहुत महंगा रिसॉर्ट पसंद किया। सगाई होने के बाद में लड़के वालों की तरफ से अलग अलग तरह की छोटी मोटी डिमांड आने लगी जो कि लड़की वालों ने पूरी भी की।

दुल्हन के पिता ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच में यह बात तय हुई थी कि गोवा के महंगे रिसोर्ट का खर्चा दोनों पक्ष उठाएंगे। जनवरी में जब शादी करने के लिए दोनों गोवा पहुंचे उस समय लड़की के पिता से लड़के वालों ने पेमेंट ना होने की बात कहकर 25 लाख रुपए की फिर से मांग की। बाद में जब लड़के की शादी हो रही थी और लड़का फेरे ले रहा था तो उस समय वह लोग बीएमडब्ल्यू गाड़ी की मांग करने लगे।

लड़की वाले लड़की के पिता को धमकी देने लगे कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो फिर लड़की को नहीं लेकर जाएंगे। लड़की के पिता ने उनको बहुत समझा कर लड़की की विदाई की। उस समय लड़के वाले चुपचाप रिसोर्ट से चले गए और उन लोगों ने रिसोर्ट के पैसे भी नहीं दिए।

 रिसोर्ट वालों ने लड़की वालों को आने नहीं दिया बहुत मुश्किल से पैसे का इंतजाम करके लड़की के पिता अपनी पूरी फैमिली को लेकर अपने घर पर आ गए।

दुल्हन को अकेला छोड़ फरार हुआ

लड़की के पिता ने यह जानकारी दी कि एयरपोर्ट पहुंचने के बाद में लड़का एयरपोर्ट पर ही दुल्हन को छोड़कर फरार हो गया। अब यह पूरा मामला फरीदाबाद के सेक्टर 8 थाने में चला गया है। लड़की के पिता ने वहीं पर उनके रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसके पिता ने कहा कि शादी में लगभग ₹2 करोड से भी अधिक का खर्चा हो गया है।

उन्होंने लड़के वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है। इस पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद में थाना प्रभारी नवीन कौशिक का मानना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर लड़के वालों पर और आरोपी दोनों पर केस दर्ज किया जाएगा और इस मामले की पूरी बारीकी से जांच भी होगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *