क्या सुबह खाली पेट लहसुन खाना है ज्यादा लाभकारी, जानें सवेरे-सवेरे लहसुन खाने के फायदे

दिन में किसी खास समय लहसुन का सेवन करने से स्वास्थ्य पर अलग-अलग तरह के असर दिखायी देते हैं।

Eating Garlic Empty Stomach: वेट लॉस और हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए बहुत से लोग कच्चा लहसुन खाते हैं।

कुछ खाने के साथ सलाद के तौर पर तो कुछ गर्म पानी के साथ लहसुन (garlic with hot water) का सेवन करते हैं। वहीं, कुछ हेल्थ कंडीशन्स और बीमारियों में मरीजों को प्रतिदिन लहसुन खाने की सलाह दी जाती है। कुछ लोगों को रात में लहसुन खाने की आदत होती है तो कुछ को सुबह खाली पेट।

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दिन में किसी खास समय लहसुन का सेवन करने से स्वास्थ्य पर अलग-अलग तरह के असर दिखायी देते हैं। जैसे सुबह खाली पेट लहसुन खाने (khali pet lahsun khane ke fayde) की सलाह क्यों दी जाती है और खाली पेट लहसुन खाने से क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं, आइए जानें यहां इस लेख में।

क्यों खाली पेट लहसुन खाना है अधिक फायदेमंद? (Benefits of eating raw garlic empty stomach)

जानकारों के मुताबिक सुबह खाली पेट लहसुन खाने से शरीर के लिए इसे पचा पाना आसान होता है। कच्चे लहसुन में पाए जानेवाला तत्व एलिसिन खाली पेट लहसुन खाने से अधिक प्रभावी होता है। बता दें कि एलिसिन खून को गाढ़ा होने से रोकता है और रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम रखता है। यह दोनों ही तरीकों से हार्ट अटैक का रिस्क कम होता है

खाली पेट लहसुन खाने का एक बड़ा फायदा यह भी है कि लहसुन के तत्व सुबह अधिक तेजी से काम करते हैं और ये शरीर में छुपे बैक्टेरिया को खत्म कर देते हैं। इस तरह संक्रमण और बीमारियों से बचने में सहायता होती है।

जिन लोगों की पाचनशक्ति कमजोर है उन्हें भी सुबह खाली पेट लहसुन खाने सेलाभ हो सकता है। लहसुन हाजमा ठीक करता है और पाचनशक्ति बढ़ने से पेट फूलने, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *