जोनस ब्रदर्स पहुंचे मुंबई, इंडिया में पहली बार करेंगे परफॉर्म

मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी पॉप रॉक बैंड जोनस ब्रदर्स शनिवार को मुंबई पहुंचे। वह एक कॉन्सर्ट के लिए इंडिया आए हैं। तीनों शनिवार की सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे और पैपराजी के लिए पोज दिए

पैपराजी द्वारा कैप्चर किए गए वीडियो में निक को बेज रंग की शर्ट और पैंट पहने देखा जा सकता है। उन्होंने वाइट स्नीकर्स, कैप और एक बैग के साथ अपने लुक को पूरा किया। केविन ने ऑलिव ग्रीन टी-शर्ट, काली पैंट और जूते पहने थे।

जो ने ब्लू शर्ट और ऑरेंज टी-शर्ट पहनी हुई थी। उन्होंने इसे ग्रे पैंट के साथ पेयर किया। उन्होंने कैप और ब्लैक शूज भी पहने थे। कार के अंदर जाने से पहले निक ने अपने आस-पास मौजूद लोगों को “धन्यवाद” कहा।

बता दें कि यह पहली बार है कि जोनस ब्रदर्स इंडिया में परफॉर्म करेंगे। हालांकि, यह उनकी देश की पहली यात्रा नहीं है। कुछ फैंस ने बताया कि यह कैसे संयोग है कि मन्नारा चोपड़ा के ‘जीजू’ बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले से पहले शहर में पहुंचे।

बैंड शनिवार को मुंबई में म्यूजिक फेस्टिवल लोलापालूजा इंडिया के दूसरे एडिशन में परफॉर्म करेगा, और वह इस इवेंट के प्रमुख कलाकार होंगे।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *