Karan johar biography in hindi : करण जोहर की जीवनी

आपको फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ तो बहुत अच्छे से याद ही होगी। इसके अलावा फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ के बारे में भी आप जानते होंगे। इन सबके नाम सुनने के बाद में जरूर आपके दिमाग में करण जौहर का नाम तो आया ही होगा। आपने बिल्कुल सही सोचा है हम जाने वाले फिल्म डायरेक्टर प्रोड्यूसर करण जौहर के बारे में ही बात कर रहे हैं।

 आज करण जोहर इन बेहतरीन फिल्म के डायरेक्टर के रूप में जाने जाते हैं। आज करन जोहर भारतीय फिल्म इंडस्ट्रीज के बेहतरीन ड्रेस डिजाइनर डायरेक्टर प्रोड्यूसर पटकथा लेखक के साथ-साथ टेलीविजन व्यक्तित्व की पहचान रखने वाले व्यक्ति हैं कुछ लोगों को तो इनके बारे में जानकारी नहीं है लेकिन हम यहां आज आपको करण जौहर के जीवन के बारे में पूरी जानकारी बताने वाले हैं ताकि आप करण जौहर के निजी जीवन के साथ-साथ उनके कैरियर के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सके।

Karan johar biography in hindi

नामकरण जोहर
उप नामके जो
जन्म25 मई 1972
जन्म स्थानमुंबई
भाषा का ज्ञानहिंदी इंग्लिश
नागरिकताभारतीय
धर्महिंदू
पेशानिर्देशक निर्माता व लेखक टेलीविजन होस्ट
एजुकेशनग्रेजुएशन

करण जोहर का परिचय

करण जौहर का जन्म 25 मई 1972 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में ग्रीनलॉन्स हाई स्कूल से की थी। उसके बाद में यह एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स इकोनॉमिक्स एडमिशन ले कर इन्होंने फ्रेंच में मास्टर की डिग्री को हासिल किया। इनकी खुद की बायोग्राफी पुस्तक एंड अनसूटेबल बॉय है। इस पुस्तक को पेंगुइन रेंडम हाउस इंडिया के द्वारा लांच किया गया था।

 इस पुस्तक के अंदर इन्होंने अपने जीवन की सभी बातों के बारे में वर्णन किया है बचपन से लेकर अब तक डायरेक्टर बनने की सभी बातों का जिक्र इस पुस्तक में आपको पढ़ने को मिल सकता है।

करण जौहर एक ऐसे इंसान है। जो बिना डरे किसी भी मुद्दे पर अपनी बात को रख देते हैं। इसी वजह से उनको कई बार तो कॉन्ट्रोवर्सी का भी सामना करना पड़ा है। करण जौहर ने शादी भी नहीं की। लेकिन सरोगेसी की मदद से वह दो बच्चों के पिता भी बन गए हैं। वह दोनों ही इनके जुड़वा बच्चे हैं। एक लड़का और एक लड़की जिनका नाम यस और रूही रखा है। इन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि पूरी दुनिया और दोस्त उनके माता-पिता है। लेकिन अब उनके दोस्त और दुनिया केवल उनके बच्चे यश और रूही है।

करण जोहर का पारिवारिक परिचय

करण जौहर के पिता यश जौहर है। जो धर्मा प्रोडक्शन के संस्थापक रह चुके हैं। इनकी मां हीरू जोहर है जो की प्रसिद्ध फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की छोटी बहन भी है। करण जौहर अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। अभी इन्होंने दो बच्चों को सरोगेसी की मदद से अडॉप्ट किया है। दोनों बच्चों में एक लड़का और लड़की है जिनका नाम यश और रूही है।

करण जौहर का कैरियर

करण जौहर के कैरियर की बात करी थी उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में काम किया था और अपने कैरियर की शुरुआत भी की फिल्म के अंदर शाहरुख खान के दोस्त का एक छोटा सा किरदार करण जौहर ने निभाया है। फिर इन्होंने ‘कुछ कुछ होता है’ फिल्म में डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। करण जौहर ने बाद में ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कभी अलविदा ना कहना”,’माय नेम इज खान’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। अब करण जौहर डायरेक्टर प्रोड्यूसर के तौर पर नई पीढ़ी को अपनी फिल्मों में लेकर आए हैं। कई फिल्मों में तो वह कैनियो मे भी नजर आ चुके हैं।

करण जौहर के विवाद

करण जोहर बिना डरे हर किसी मुद्दे पर बेझिझक बोल देते हैं कई बार इनको कई तरह के विवादों का सामना करना पड़ा है एक बार एआइबी रोस्ट नाम के एक यूट्यूब शो के अंदर इन्होंने हिस्सा लिया। वहां पर हजारों की संख्या में भीड़ में इन्होंने गलत लैंग्वेज का प्रयोग किया और लोगों को गालियां भी दी। यह शो मनोरंजन के लिए ही रखा गया था। लेकिन बाद में कई संगठनों ने इसका विरोध किया और करन के द्वारा किए गए व्यवहार का भी प्रदर्शन किया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *